टिप्पणी मामले में रिपोर्ट को थाने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर की गई है अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट
अंबेडकर को लेकर फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए अंबेडकर छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारी रविवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इससे पहले यह लोग सिविल लाइंस थाने भी गए। लखनऊ के आदित्य राज वर्मा के फेसबुक एकाउंट पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
फेसबुक पर इस पोस्ट को बदायूं के लोगों ने देखा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। शनिवार रात को अंबेडकर छात्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर रविवार को यह लोग सिविल लाइंस थाने पहुंचे। इसके बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचे। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। यह लोग सिविल लाइंस थाने भी पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने वालों में पवन गौतम, शेखर साहू, अजय भारत आजाद, प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, अमित कुमार, प्रदीप आर्य, संजीव सागर, दुर्वेश कुमार, बबनेश, पप्पू गौतम, मयंक प्रसाद आदि रहे। इधर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जमीरुल हसन ने बताया कि पोस्ट लखनऊ से किया गया है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के साथ लखनऊ पुलिस को भी सूचना भेजी गई है।