फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे छात्र का अपहरण

Sat, 27 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
छात्र का अपहरण - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय छात्र विकेश यादव का अपहरण कर लिया गया। देर शाम तक बच्चे का सुराग न लगने  पर परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिल सका। एक रिश्तेदार के इस कांड में शामिल होने की बात सामने आई तो देर रात परिवारीजनों ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पांच नामजदों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन नामजदों समेत पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई क्लू भी हाथ लगे। पुलिस की एक टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द ही छात्र के सकुशल बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मामला  थाना क्षेत्र के बरारा गांव का है। यहां के दुर्वेश यादव का नौ वर्षीय पुत्र विकेश यादव बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। गांव में उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।  इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दुर्वेश का एक रिश्तेदार उनके बच्चे को ले गया है। उन्होंने विकेश को उसी के संग जाते देखा था। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके रिश्तेदार  समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से  जब पूछताछ की गई तो उनसे बालक के अगवा किए जाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस यमामले में  जसवीर, गजेंद्र निवासी ग्योति धर्मपुर थाना अलापुर, रघुवीर पुत्र सरनाम  निवासी जज्जापुर थाना जैतीपुर शाहजहांपुर, अभिलाख निवासी कमलपुर वेला थाना  सहसवान, गजेंद्र निवासी सलेमपुर, थाना कटरा शाहजहांपुर और एक अज्ञात के  खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की एक  टीम अगवा बालक की तलाश में संभावित स्थान पर दबिश देने गई थी। खबर लिखे जाने तक बालक के बारे में पता नहीं चला था। अपहृर्ताओं की ओर से फिरौती की मांग भी नहीं की गई थी। 
0
बालक के  बारे में खास क्लू हाथ लगे हैं। उसी के आधार पर पुलिस काम कर रही है।  पुलिस टीम बालक की सकुशल बरामदगी में लगी हुई है। शीघ्र ही बालक को  बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपी सिंह, एसओ अलापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें