फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से पांच सवारियां घायल

Sat, 27 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 ट्रेक्टर का ओवरटेक करते वक्त सवारियां से खचाखच भरा टेंपो पलट गया। टेंपो पलटते ही सवारियों की चीख-पुकार पर जुटे राहगीरों ने मदद की। हादसे में महिलाओं समेत पांच सवारियां घायल हो गईं। घायलों में शामिल गर्भवती महिला की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा कछला चौराहे पर शुक्रवार अपराह्न चार बजे हुआ। कछला पुल के पास से सवारियां लादकर उझानी के लिए चला टेंपो चौराहे पर पहुंचा तो चालक ने पीछे से ट्रेक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की। चालक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा। टेंपो सड़क किनारे पलट गया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौका देख फरार हो गया। टेंपो सवारियों में कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरावननगला निवासी 50 वर्षीय नत्थूलाल, उसके पड़ोसी रामपाल की पत्नी 55 वर्षीय चंपावती, ननाखेड़ा निवासी नरेश की पत्नी ममता (25), पालपुर की राजेश कुमारी (37) पत्नी सुरेश और कछला की मुन्नी देवी (40) पत्नी प्रेमपाल घायल हो गई।
घायलों की चीख-पुकार सुन जुटे राहगीरों ने महिला-पुरुषों को टेंपो को सीधा कर बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चश्मदीद राहगीरों ने बताया कि टेंपो की रफ्तार अधिक थी। सवारियों ने चालक से ओवरटेक करने से मना किया लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में उसने गौर नहीं किया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। घायलों में ममता गर्भवती है। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें