फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर समरेर लौट रहे बदमाश प्रकाश की हत्या

Thu, 07 Jan 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर ठोस हथियार से किया गया बार, रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव
विज्ञापन

मृतक प्रकाश के खिलाफ दर्ज हैं हत्या व अपहरण के 15 मामले

दातागंज कोतवाली के गांव धीमरपुरा के प्रकाश (48) पुत्र कुंदन इलाके का नामी बदमाश था। दातागंज कोतवाली में प्रकाश के खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती, राहजनी के 15 मामले दर्ज हैं। बुधवार को प्रकाश दातागंज आया था। शाम को वह दातागंज से समरेर पहुंचा। यहां प्रकाश ने शराब पी। समरेर से पैदल ही अपने गांव धीमरपुरा जा रहा था। गुरुवार सुबह उसकी लाश समरेर में कढ़ेली तिराहे के पास मिली। उसके सिर पर गहरा जख्म था। खबर मिलने पर पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतक के परिवार वालों ने धीमरपुरा के ही अजयपाल, राजपाल, नेमपाल और नन्हें के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
रात भर पड़ी रही लाश, राहगीर समझे शराबी
दातागंज। प्रकाश की लाश कढ़ेली तिराहे के पास रात भर पड़ी रही। जबकि इस रास्ते से लोग आते-जाते भी रहे। लाश से कुछ दूरी पर ही शराब की दुकान होने से लोगों ने शराबी समझकर लाश पर ध्यान नहीं दिया। सुबह होने पर गुरुवार को राहगीरों ने जब लाश पर ध्यान दिया तो पुलिस को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दातागंज श्योराज सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। मृतक प्रकाश के खिलाफ हत्या, अपहरण, राहजनी जैसी धाराओं के 15 मामले दर्ज हैं। उसकी हत्या रंजिशन की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें