फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर कार पलटी एक की मौत, चार घायल

Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर हादसा, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर इंडिका कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलने पर उसावां पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पता लगा कि घटनास्थल शाहजहांपुर जिले का कलान थाना क्षेत्र है।      
विज्ञापन

दिल्ली के वेदपाल चौक शहीद नगर के रहने वाले गुड्डू, हशरत, पप्पू, फातिमा और शाइमा इंडिका कार से शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव बाराखुर्द स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर सरदार ढाबे के पास इंडिका कार अतियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद खाई में गिर गई। हादसे में 45 वर्षीय पप्पू की मौके पर मौत हो गई। बाकी के लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसओ नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। कलान पुलिस भी मौके पर आ गई। पोस्टमार्टम के लिए शव सील कर शाहजहांपुर भेजा गया है। इधर अस्पताल में भर्ती घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें