फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित का घर फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर थाने के एक गांव में दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित का घर फूंक दिया। थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी सौमित्र यादव से मिलकर कार्रवाई की फरियाद की। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के एक गांव में 21 मार्च को दबंगों ने वाल्मीकि समाज की एक विवाहिता से छेड़छाड़ की थी। परिवार वालों ने विरोध किया तो इनको पीटा। बाद में वाल्मीकि समाज की एक झोपड़ी में आग भी लगा दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। बुधवार को वाल्मीकि समाज के लोग एसएसपी सौमित्र यादव से मिले और कार्रवाई की फरियाद की। एसएसपी ने अलापुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें