फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 30 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भुजपुरा टप्पा जामुनी में बुजुर्ग वीरबल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई पातीराम का आरोप है कि उसकी हत्या संपत्ति के लालच में की गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ अशोक कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। वीरबल कई साल से अपने भांजे के घर रह रहा था। 
विज्ञापन

मुजरिया थाने के गांव सबदलपुर निवासी वीरबल (62) पुत्र बांके की शादी नहीं हुई थी। वीरबल तीन भाई थे। इनमें बड़े भाई खुशीराम की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब चार साल पहले वीरबल भुजपुरा टप्पा जामुनी में अपने भांजे सत्यवीर के घर पर रहने लगा थ। वीरपाल के नाम 16 बीघा जमीन थी। यह जमीन उसने अपने भतीजों के नाम कर दी थी। मंगलवार रात भांजे के घर पर ही वीरबल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वीरबल के छोटे भाई पातीराम का आरोप है कि उसकी हत्या संपत्ति के लालच में गला दबाकर की गई है। आरोप है कि भांजे सत्यवीर की वीरबल की जमीन पर नजर थी। जमीन भतीजों के नाम कर दिए जाने की वजह से सत्यवीर नाखुश थे। इसी के चलते उसने गला दबाकर वीरबल झुकी हत्या कर दी।
इधर, एसओ अशोक कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि वीरबल बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें