फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों को नशा देकर नई नवेली दुल्हन चंपत

Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुरालियों ने नशा देने के बाद नवविवाहिता 1.20 लाख रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर आदि लेकर चंपत हो गई। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने इन लोगों को घर में बेहोश पड़ा देखा तो इस्पताल में भर्ती कराया। नवविवाहिता के पति जानकी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव मोहम्मदपुर मई निवासी सुखपाल के बेटे जानकी प्रसाद ने पांच सितंबर को दिल्ली में सोनिया पाल पत्नी रमेश पाल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद सोनिया मोहम्मदपुर मई आ गई। जानकी प्रसाद का कहना है कि बुधवार को सोनिया के रिश्ते का चाचा लालाराम समेत ओमप्रकाश, गोल्डी और एक अज्ञात महिला उसके घर आई। रात में सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद जानकरी प्रसाद, उसका पिता सुखपाल और मां गुड्डो देवी बेहोश हो गए। सुबह होने पर पता लगा कि सोनिया घर पर नहीं है। घर में रखे 1.20 लाख रुपये, करीब पांच तोला सोने के जेवर और 500 ग्राम चांदी के जेवर भी साफ थे। जानकी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें