फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा के युवक की खेत  में गला दबाकर की हत्या

Tue, 04 Oct 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को घर से निकला था चंद्रपाल, फिर नहीं लौटा
  कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सादुल्लागंज के मजरा नवादा गांव के  चंद्रपाल नाम के युवक का शव खेत पर पड़ा मिला। परिवार वालों ने किसी पर  आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने जब उसका पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या  किए जाने की पुष्टि हुई। मंगलवार देर शाम तक मृतक के परिवार वालों की ओर से  कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव नवादा निवासी चंद्रपाल (35) पुत्र  रामभरोसे सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार  वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सोमवार शाम को उसका शव  गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिवार  वालों से बात की तो उन्होंने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया। पुलिस ने  मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में चंद्रपाल की हत्या  गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि  अभी उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद वह उसके  आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें