फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

Mon, 16 Nov 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदपुर से करीब छह सौ मीटर दूर खेतों में रविवार दोपहर गांव के लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तमाम ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। शव नग्न अवस्था में था। गले में काले रंग के दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस लाश की शिनाख्त नहीं कर सकी। लाश से कुछ दूरी युवती के अंडरगार्मेंट पड़े थे। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या कर लाश फेंकने की आशंका व्यक्त कर रही है। सच्चाई तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

किसी भी मामले में गुत्थी नहीं सुलझा सकी पुलिस
बदायूं। बिसौली सर्किल अज्ञात लाशों का डंपिंग ग्राउंड बन गया है। साढ़े तीन महीने में युवती और महिलाओं की चार अज्ञात लाशें इस सर्किल में मिल चुकी हैं। इनमें तीन की दुष्कर्म के बाद हत्या कर लाश फेंकी गई थी। पुलिस किसी मामले की गुत्थी सुलझाना तो दूर शिनाख्त तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर रेलवे आउटर पर 28 जुलाई को अज्ञात महिला की लाश मिली थी। उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। इस मामले को पुलिस नहीं सुलझा सकी थी इससे पहले तीन अगस्त को फैजगंज बेहटा के ही गांव मन्नू नगर में ईख के एक खेत में महिला की लाश मिली। उसकी गैंगरेप के बाद हत्या हुई थी। 27 अक्तूबर को वजीरगंज थाने के गांव बेहटरा में युवती की अज्ञात लाश मिली। इसकी भी पुलिस अब तक शिनाख्त नहीं कर सकी है। ताजा मामला वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के पास खेतों में दुष्कर्म के बाद युवती की लाश फेंकने का है। अब देखना है कि पुलिस चारो मामलों की गुत्थी कब तक और कैसे सुलझाती है।
विज्ञापन


महिलाओं की अज्ञात लाशों के संबंध में कुछ क्लू मिले हैं। उम्मीद है कि सभी मामलों का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। इतना तो साफ है कि लाशों दूसरे स्थानों से यहां लाकर फेंकी जा रही हैं।
-राजवीर सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें