फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू व्यापारी ने सब्जी विक्रेता को गोली मारी, मौत

Sat, 06 Dec 2014 12:25 AM IST
उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकटिया गांव निवासी सब्जी विक्रेता राम सिंह (55) की शुक्रवार शाम तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में एक ग्रामीण शिशुपाल भी घायल हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को दबोच लिया और धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सरेशाम हुई घटना से गांव में सनसनी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम राम सिंह झब्बू नगला के शिशुपाल (47) पुत्र ऊदल सिंह के साथ गांव में अलाव ताप रहे थे। यहीं गांव अल्लापुर भोगी का श्रीकृष्ण उर्फ मुखिया पहुंच गया। मुखिया आलू का व्यापारी है। किसी बात पर मुखिया और रामसिंह के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मुखिया ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली रामसिंह के सीने को चीरती हुई पार निकल गई और पास ही बैठे शिशुपाल के पैर में लग गई। इससे रामसिंह की मौके पर मौत हो गई और शिशुपाल घायल हो गए। फायरिंग होने पर ग्रामीणों ने मुखिया को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। बाद में मुखिया को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल शिशुपाल के लिए इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसी से नहीं थी रंजिश
उझानी। रामसिंह की श्रीकृष्ण उर्फ मुखिया से कोई रंजिश नहीं थी। सब्जी बेचकर परिवार पालने वाले रामसिंह के गांव में भी सभी लोगों से अच्छे संबंध हैं। इसके बाद भी मुखिया ने राम सिंह की हत्या क्यों कर दी, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। घटना के बाद रामसिंह के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें