फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ग्रामीण का शव तालाब में मिला

Thu, 19 Feb 2015 12:16 AM IST
गुलड़िया/ मूसाझाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो दिन से लापता गुलड़िया निवासी हरपाल का शव बुधवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव औरामई के तालाब में मिला है। परिवार वालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गुलड़िया निवासी 52 वर्षीय हरपाल 16 फरवरी के लिए पड़ोस के गांव औरामई श्यामपाल के घर शादी समारोह में दावत खाने गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। इंतजार करने के बाद परिवारीजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन हरपाल का कुछ पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर औरामई गांव के लोगों ने तालाब के अंदर पानी में हरपाल का शव पड़ा देखा। खबर लगने पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूसाझाग थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें