फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Thu, 19 Feb 2015 12:15 AM IST
दहगवां/जरीफनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी कर्रू का शव उनके ही घर में मिला था। वहां के चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कर्रू की पत्नी और परिवार वाले चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। बुधवार को गांव लौटने पर कर्रू की पत्नी ओमवती ने गांव के मुनेश, रामकुमार, सुनील और जयप्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि सोमवार को विवाद होने पर आरोपी मुनेश, रामकुमार, सुनील और जय प्रकाश ने मिलकर कर्रू को पीटा था। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कर्रू की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत की वजह जानने के लिए विसरा प्रिजर्व कर गया, जो जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें