फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को नहीं ले जा पाया तो मां को मार डाला

Thu, 26 Nov 2015 09:05 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मुन्नी देवी के पति पूरनलाल शर्मा की मौत हो चुकी है। वह घर में अपने पुत्र कुलदीप शर्मा, पुत्रवधु ममता और छोटी बेटी के साथ रह रही थीं। चार दिन पहले ही छोटी बेटी की शादी बरेली के थाना आंवला के गांव मनौना हुई। बेटी ससुराल से विदा होकर पहली बार मायके आई, तो बुधवार शाम मुन्नी देवी ने घर में महिला संगीत का आयोजन किया।
विज्ञापन

रात में 11 बजे जब महिला संगीत के बाद मुन्नी देवी अपने परिवार के साथ बैठी बातचीत कर रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाला चंदन मौर्य पुत्र रामचंद्र मौर्य उनके घर में घुस आया। उसने मुन्नी देवी की नवविवाहिता बेटी को पकड़ा और उसे खींच कर अपने साथ ले जाने लगा। मुन्नी देवी और उनकी बहू ममता ने विरोध किया, तो उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर मुन्नी देवी को मौत के घाट उतार दिया। हमले में ममता घायल हो गईं। नवविवाहिता ने पड़ोसी घनश्याम के घर में घुसकर जान बचाई। चंदन उसका पीछा करते हुए घनश्याम के घर में घुस गया। घनश्याम पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर वह भाग गया। ममता को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। कुलदीप की ओर से चंदन मौर्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि परिवार की ओर से रिपोर्ट में नवविवाहिता से युवक की जानपहचान होने का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन आस-पास ये चर्चा थी कि युवती की दूसरी जगह शादी कर देने से युवक गुस्से में था।

नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के पीछे प्रेम संबंध होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें