सोमवार रात मथुरा की ओर से आ रहे ट्रक ने दातागंज चुंगी से रोडवेज की
ओर आ रहे थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो युवकों की मौके पर
मौत हो गई। चालक समेत तीन लोग घायल हो गए थे। बाद में एक घायल ने जिला
अस्पताल में दम तोड़ दिया। काफी कोशिश के बाद में पुलिस इसकी शिनाख्त नहीं
कर सकी थी। मंगलवार को इनकी शिनाख्त जयवीर (27) पुत्र सत्यप्रकाश, अरविंद
(29) पुत्र रामकुमार और होराम (28) पुत्र कृष्णपाल के रूप में हुई। इनके एक
साथी राजू (28) पुत्र धर्मेंद्र और थ्री-वहीलर चालक नरेश (25) पुत्र गेंदन
लाल निवासी कबूलपुरा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। मामले में
पुलिस ने अज्ञात ट्राक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निकले थे नौकरी की तलाश में, मिली मौत
मूसाझाग/गुलड़िया।
एक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। घिलौर निवासी जयवीर,
अरविंद, होराम और राजू सोमवार रात गांव से दिल्ली जाने के लिए निकले थे।
तीनों अपने परिवारों के कमाऊ पूत थे। दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी किया
करते थे। दातागंज तिराहे से तीनों रोडवेज आने के लिए थ्री-व्हीलर में सवार
हुए। इससे पहले ही मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि जयवीर, अरविंद और होराम की
जान चली गई। राजू गंभीर घायल हो गया।
काफी कोशिश के बाद भी पुलिस तीनों
की शिनाख्त नहीं कर सकी। 15 घंटे तक शव मोर्चरी में रखे रहे। मंगलवार को जब
तीनों की मौत की खबर गांव पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। होराम और
जयवीर अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। जबकि अरविंद चार भाई-बहनों में तीसरे
नंबर का है। तीनों बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली में
नौकरी करके पिता का हाथ बंटाते थे। सोमवार को वह नौकरी की तलाश में निकले
थे, लेकिन मौत मिली।