फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रह रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता की तबियत खराब होने का झांसा देकर ले गया था युवक
जरीफनगर थाने के कस्बा दहगवां का मामला, रिपोर्ट दर्ज
किशोरी के गांव का ही रहने वाला है आरोपी नन्हे
 जरीफनगर थाने के कस्बा दहगवां स्थित अपनी ननिहाल में रह रही किशोरी से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात रविवार दोपहर की है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने नन्हे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी किशोरी के गांव का ही पड़ोसी है। दूसरा आरोपी फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है। 
संभल जिले की गुन्नौर कोतवाली के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी करीब दो महीने से जरीफनगर थाने के कस्बा दहगवां स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी। किशोरी के गांव का ही रहने वाला नन्हें पुत्र रियासत रविवार को बाइक से उसकी ननिहाल पहुंचा। उसने किशोरी के पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब होने की बात कह कर उसे साथ चलने को कहा। किशोरी उसके झांसे में आ गई। नन्हें किशोरी को बाइक पर बैठा कर दांदरा की ओर ले गया। रास्ते में नन्हे का एक अन्य साथी भी मिल गया। वह भी बाइक पर बैठ गया। रास्ते में दोनों ने बाइक रोकी और किशोरी को लेकर ईख के खेत में गए। आरोप है कि यहां किशोरी के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में नन्हे को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसओ नरेशपाल यादव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं। दहगवां के पड़ोसी गांव धर्मपुर में नन्हें की बुआ का घर है। 
----
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दूसरे आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-संजय राय, एसपी देहात
-----
प्रेम प्रसंग की भी हो रही चर्चा
जरीफनगर। किशोरी संभल जिले के थाना गुन्नौर के एक गांव की रहने वाली है। दो महीने पहले ही उसके परिवार वालों ने उसको ननिहाल भेज दिया था। आरोपी नन्हे का घर गांव में पीड़िता के घर के पास ही है। चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग के चलते ही किशोरी को उसके परिवार वालों ने ननिहाल भेजा था। ताकि नन्हे और उसके बीच बात नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें