फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पति, देवर और जेठ समेत पांच लोग नामजद 
 ससुराल वाले दहेज में मांग रहे थे बाइक और भैंस
 दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वालों ने मृतका के पति, जेठ और देवर समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक, भैंस और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गंदरोली निवासी रामस्वरूप से अपनी बेटी राजो (24) की शादी करीब पांच साल पहले अलापुर थाने के गांव नवादा निवासी उदयपाल के साथ की थी। हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज दिया। ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। रामस्वरूप का आरोप है कि ससुराल वाले राजो को दहेज में बाइक, भैंस और 50 हजार रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। रविवार को भी उसको पीटा गया था। बुधवार रात राजो की गला दबाकर हत्या कर दी। रामस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने पति उदयपाल, सास ओमवती, जेठ कमलेश, छविराम और महेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। एसओ एपी सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें