फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाया

Sun, 17 May 2015 07:50 PM IST
Musajag
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। मृतका के पिता की ओर से पति समेत चार लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

दातागंज थाने के गांव खेड़ा निवासी शिवसहाय ने अपनी बेटी सुनीता की शादी मूसाझाग थाने के गांव औरामई निवासी मंगली के पुत्र गजेंद्र के साथ की थी। शिव सहाय का आरोप है कि ससुराली दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर नौ मई को ससुरालियों ने एक राय होकर सुनीता की हत्या कर दी और शव ठिकाने लगा दिया। शिव सहाय ने सुनाती के पति गजेंद्र, ससुर मंगली, ननद अवनीशा और मुनीशा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोता रहा परिवार, लाखों
का माल समेट ले गए चोर
बदायूं। शहर कोतवाली के मोहल्ला पटियाली सराय में चोरों का आतंक है। इलाके में सिलसिलेवार चोरियों से लोग डरे हुए हैं। शनिवार की रात चोरों ने एक घर खंगाल लिया। यहां से सोने-चांदी के जेवरों समेत करीब छह लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। सुबह परिवार के लोग उठे, उन्होंने बिखरा पड़ा सामान देखा तो माजरा समझ में आया।
विज्ञापन

पटियाली सराय में संजीव सक्सेना का घर है। शनिवार की रात संजीव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सोए हुए थे। रात में किसी वक्त छत से होकर चोर उनके घर में घुस गए। एक कमरे में रखीं दो सेफ चोरों ने खंगाल लीं। संजीव की पत्नी सुबह सो कर उठीं तो वह यह देखकर दंग रह गईं। उन्होंने पति को उठाया। खबर पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। संजीव के मुताबिक चोर करीब 15 तोला सोने और एक किलो चांदी के जेवर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें