फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रात भर इंसान   का शव रौंदते रहे वाहन

Tue, 29 Nov 2016 11:09 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिर्फ कपड़े और एक हाथ बचा, शिनाख्त नहीं हुई
पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रेहड़िया के पास इंसान के शव को रात भर वाहन कुचलते रहे। मंगलवार सुबह सिर्फ एक हाथ और मांस के लोथड़ों के साथ उसके कपड़े ही बचे थे। इस अवशेष से शिनाख्त होनी मुश्किल थी। पुलिस ने कपड़े कब्जे में ले लिए। उसकी सड़क हादसे में मौत हुई या फिर हत्या करने के बाद शव हाईवे पर फेंका गया? यह भी साफ नहीं हो सका है। इस वारदात के बाद पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग भी सवालों के घेरे में है। 
वजीरगंज थाने का गांव रेहड़िया मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे बसा है। गांव के लोग मंगलवार सुबह खेतों के लिए निकले, तो देखा की हाईवे पर खून और मांस के लोथड़ों में सने कपड़े पड़े हैं। कुछ ही दूरी पर एक हाथ भी पड़ा था। गांव के लोगों ने इसकी खबर वजीरगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के अवशेष कब्जे में ले लिए। हाईवे से गुजरने वाले वाहन शव को रात भर कुचलते रहे और हाईवे पर दौड़ने वाली पुलिस की छह हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों को भी इस बारे में पता नहीं लग सका। मरने वाले की पहचान भी नहीं हो सकी। मांस के टुकड़े करीब दो सौ मीटर हाईवे तक सड़क से चिपके हुए थे। पुलिस ने अवशेष समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।  
विज्ञापन

-------
हाईवे पेट्रोलिंग में लगी हैं पुलिस की छह गाड़ियां
बदायूं। पुलिस की छह गाड़ियां हाईवे पेट्रोलिंग में लगी हुई हैं। सोमवार रात यह गाड़ियां कहां थीं? इस पर सवाल उठता है। तमाम वाहन हाईवे पर रात भर एक शव के ऊपर से गुजरते रहे आखिर हाईवे पेट्रोलिंग को इस बारे में पता क्यों नहीं चला, यह सवाल उठ रहा है। बता दें कि जिले में कई बार रोड होल्डअप की वारदात भी हो चुकी हैं। लूट-डकैती की वारदात आम हो गई हैं। पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही।
विज्ञापन

-----
सुबह चार बजे तक मैं खुद हाईवे गश्त पर था। ऐसा लगता है कि सुबह तड़के किसी की हादसे में मौत हुई है। इसके बाद शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। जो भी अवशेष मिले हैं उनको पोस्टमार्टम को भेजा है। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
-एनके सिंह, एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें