फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से टकराने के बाद  कैंटर पलटा, एक की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मैजिक से टकराने के बाद  कैंटर पलटा, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

दातागंज में ब्लॉक के पास शुक्रवार को दोपहर हुआ हादसा
जाम के हालात बने, कैंटर चालक को पुलिस ने दबोचा
 मैजिक वाहन को टक्कर मारने के बाद एक कैंटर नगर में ब्लॉक के पास पलट गया। इसके नीचे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने जेसीबी और क्रेन के जरिए कैंटर को हटवाया, तब यातायात सामान्य हो सका। ट्रक चालक का बरेली बाईपास तिराहे के पास टाटा 407 वाहन के चालक से झगड़ा हो गया था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। इसके बाद चालक ने कैंटर को टाटा 407 वाहन के पीछे दौड़ा दिया। 
दातागंज कोतवाली के गांव दुधरी निवासी 48 वर्षीय धीरपाल पुत्र जयराम कश्यप के छोटे बेटे यादराम का रिश्ता शाहजहांपुर के भटिया गांव से तय हुआ है। शुक्रवार को जयराम कश्यप अपने बड़े बेटे यादराम के साथ शाहजहांपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। पिता-पुत्र दातागंज पहुंचने के बाद ब्लॉक चौराहे के पास रुक गए। यहां धीरपाल को सेविंग करानी थी। पिता-पुत्र यात्री शेड के पास खड़े थे। इसी दौरान बरेली रोड की ओर से आ रहा कैंटर पलट गया। इससे पहले कैंटर ने एक मैजिक वाहन को भी टक्कर मारी। कैंटर पलटने से धीरपाल इसके नीचे दब गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने अजय नाम के चालक को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि, अजय खुद को कैंटर का क्लीनर बता रहा है। उसका कहना है कि चालक भाग निकला। हादसे के करीब एक घंटे के बाद पुलिस कैंटर को रोड से हटवा सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। कैंटर में किराना का सामान भरा हुआ था। हालांकि, इसका चालक सामान से संबंधित कागजात पुलिस को नहीं दिखा सका। 
विज्ञापन

------
हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, कई घंटे जाम
सहसवान। हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से कई घंटे जाम लगा रहा। छोटे वाहन तो साइड से निकलते रहे, लेकिन भारी वाहनों के पहिए थमे रहे। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

हादसा गुरुवार रात सहसवान में अकबराबाद पुलिया के पास हुआ। सीमेंट से भरा एक ट्रक गुरुवार रात बरेली जा रहा था। रात करीब 12 बजे अकबराबाद पुलिया के पास चालक संतुलन खो बैठा। इससे ट्रक पलट गया। हादसे में चालक फहीम और क्लीनर रहमान अली भी घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब छह घंटे के तक हाईवे पर भारी वाहनों के पहिए थमे रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने ट्रक हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें