फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा में आधा दर्जन श्रद्धालुओं से लूटपाट

Mon, 14 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को धता करार देते हुए बदमाशों ने मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आधा  दर्जन श्रद्धालुओं से लूटपाट की। धीरज नाम के एक युवक को उठाकर ले जाने की कोशिश भी की गई। शोर बचाने पर बदमाश धीरज को छोड़कर भाग गए। वारदात रविवार रात मेला ककोड़ा की पूर्वी पुलिस चौकी के पास हुई। घटना के बाद मेलास्थल पर सतर्कता बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में पूर्वी ओर पुलिस चौकी बनाई गई है। इसी इलाके में कर्मियों के तंबू भी लगे हुए हैं। रविवार रात यहां बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सिविल लाइंस थाने के गांव सनाय के उमेश से 25 हजार, सिलहरी के रवि से दो हजार रुपये और मोबाइल, दहेमी के अभी से दो हजार रुपये और मोबाइल, मोगर के नीरज से दो हजार रुपये लूट लिए। मोगर के ही धीरज नाम के युवक को बदमाश अपने साथ उठाकर ले जाने लगे। तब तक तंबुओं में सो रहे लोग जाग गए। शोर शराबा होने पर बदमाश धीरज को छोड़कर भाग गए।
एसओ कादरचौक रुकुमपाल सिंह ने बताया कि पड़ोस के गांवों के पंखियाओं ने कुछ स्थानों पर उत्पात मचाया है। उनको खदेड़ दिया। हालांकि, लूटपाट की बात से वह इंकार कर रहे हैं। घटना के बाद मेला के इस इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें