फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बंद कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
-किशोरी का मेडिकल कराने से इंकार, बाद में प्रधान के हस्तक्षेप पर मानी
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने के एक गांव में दो लोगों ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जिला महिला अस्पताल में किशोरी ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में प्रधान के हस्तक्षेप पर पुलिस ने किशोरी को फिर से मेडिकल के लिए भेजा।
सिविल लाइंस थाने के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि मंगलवार को उसकी बेटी घर पर थी। गांव के ही विजय पुत्र सुरेंद्र और फकरे पुत्र नवाब उसको घर से ले गए। दोनों ने उसको फकरे के घर में बंद कर दिया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसे पता चला कि उसकी बेटी फकरे के घर में बंद है तो वह वहां पहुंचा। फकरे के घर का दरवाजा खुलवाया। मौका पाकर विजय और फकरे वहां से भाग निकले। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। यहां किशोरी ने मेडिकल कराने से ही इंकार कर दिया। वह बिना मेडिकल के लौट आई। इसके बाद किशोरी के गांव के प्रधान थाने पहुंचे। किशोरी के परिवार वालों और गांव के प्रधान ने किशोरी को फिर से मेडिकल को भेजने के लिए कहा। इस पर पुलिस ने उसे फिर से मेडिकल के लिए भेजा। किशोरी का मेडिकल अब बुधवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया था। उसने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। बाद में उसे फिर से मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में पड़ताल की जा रही है। कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
-जमीरुल हसन, इंस्पेक्टर, सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें