फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचकर साइकिल सवार की जान गई

Sun, 20 Mar 2016 12:27 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक से कुचकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

उसावां के गांव रुखाड़ा में लगे मेले से लौट रहा था
दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर परिवार में मचा कोहराम 
 मेले से लौट रहे साइकिल सवार मजीद की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वालों को खबर मिली तो घर पर कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

गांव भसराला निवासी मजीद (58) उसावां के गांव रुखाड़ा में लगे मेले से  चारपाई बनवाने के लिए पाटी और पाए लेने गए थे। वह शनिवार दोपहर मेले से गांव आ रहे  थे। साइकिल पर पाटी और पाए बंधे हुए थे। जैसे ही वह नगर  में स्थित बदायूं बस स्टैंड से कुछ दूरी पहुंचे, तो पीछे से आर रहे ट्रक  की चपेट आकर जमीन पर गिर गए। चलते ट्रक का जुट्टा उनके सिर के ऊपर से  उतर गया। सिर बुरी तरह से कुचल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसे थाने भिजवाया। हाइवे पर आवागमन बाधित न हो, याव को तत्काल वहां से उठवाकर जिला मुख्यालय  भेज दिया। थोड़ी देर ही रोते बिलखते परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें