फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और फ्रिज न मिलने पर  विवाहिता को जलाया, गंभीर

Sun, 20 Mar 2016 12:27 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति समेत ससुराल के सात लोगों पर लगाया आरोप 
हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
 ककराला में एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर केरोसिन डालकर जला दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
ककराला के बार्ड 17 निवासी सगीर अली पुत्र फतेह ने पुलिस को बताया उसने पुत्री रिजवाना (19) की शादी करीब छह माह पूर्व कस्बे के ही गुड्डू पुत्र मोहम्मद नवी के साथ की थी। हैसियत के हिसाब से उपहार भी दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन मोटर साइकिल, फ्रिज और कूलर की मांग करते रहते थे। विगत 17 मार्च को रिजवाना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बेटी ने जब अपने पिता की की मजबूरी बताई तो ससुराल वाले उसको मारने पर आमादा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री पर पति गुड्डू, तसवीरन, मोहम्मद नवी, नरगिस, नाजमीन, खुशनूर और खुशनवी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे, देखा पुत्री जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। वहीं उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।  
----
युवती के पिता ने जो तहरीर दी थी, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 
-एपी सिंह, एसओ अलापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें