फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत के बाद घायल साधु भी रेफर

Sat, 20 Jan 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
शुक्रवार को कछला पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार स्कूल प्रबंधक की मौत के बाद एक सेवादार ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शनिवार को मुरलीदास के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, घायल साधु को भी उनके शिष्य अस्पताल से रेफर करा ले गए। 
विज्ञापन

हादसा कछला पुल पर शुक्रवार सुबह हुआ। जिसमें रोडवेज बस ने कार को रौंद दिया था। हादसे में कार सवार कछला के ही शिवनारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक कुंवरपाल यादव उर्फ केपी की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुस्साए कस्बाइयों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया था। कार सवार साधु रामानंद और उनके साथी सेवादार मुरलीदास भी घायल हो गए थे। मुरलीदास की शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस बीच, घायल रामानंद की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक स्कूल प्रबंधक केपी यादव के घर पर शोक संवदेना व्यक्त करने के लिए इलाके के कई प्रमुख लोग पहुंचे। शोक में स्कूल भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें