फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई, फायर ब्रिगेड भी तैनात

Fri, 03 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं वोटिंग मशीन, 11 को मतगणना
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा बंदोबस्त सख्त करता जा रहा है। मंडी परिसर स्थित ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। एहतियात के तौर पर यहां 24 घंटे फायर ब्रिगेड की भी तैनाती कर दी गई है।
जिले में छह विधानसभा सीटों के लिए 11 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होनी हैं। मतगणना से पहले ईवीएम मशीनों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम में मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है। भीतर के हिस्से की पूरी सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलेट्री फोर्स पर है। बाहरी सुरक्षा पुलिस के पास है। पुलिस-प्रशासन पूरी सतर्कता से काम ले रहा है। स्ट्रांग रूम तक जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


378 कर्मचारी करेगें मतगणना
बदायूं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए 378  कर्मचारियों को लगाया जाएगा। प्रत्येक विधान सभा की  एकआरओ टेबिल के साथ 15 टेबिलों पर मतगणना कराई जाएगी। इसमें एक  टेबिल पर चार मतगणना कर्मी, एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो  पर्यवेक्षक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  को लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रेक्षक के साथ दो  माइक्रो प्रेक्षक एवं एक नोडल अधिकारी मतगणना पर लगातार नजर रखेंगे।  
विज्ञापन

  कार्मिक अधिकारी सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया कि मतगणना के लिए सारी तैयारी कर ली गई हैं।  निगरानी के लिए सीसीटीवी लगवा दिए गए हैं। मतगणना में हर राउंड में दो एवीएम मशीनों के वोट प्रेक्षक चेक  करेंगे। मतगणना में लगाए गए सभी अधिकारी, कर्मचारी और बैंको के शाखा  प्रबंधकों की डयूटी प्राप्त करने का आदेश दिया गया है। इन्हें विकास भवन के कमरा नंबर 108 से शनिवार को अपना ड्यूटी प्रपत्र प्राप्त करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें