फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिलौर में हत्यारोपियों के  घरों पर पसरा सन्नाटा

Wed, 21 Sep 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छह लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भून दिया था
रंजिशन हत्या के मामले में गांव के ही छह लोग नामजद
 हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव की हत्या के आरोपियों के घरों पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। सभी नामजद अपने परिवार वालों के साथ फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। अभी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के गांव घिलौर निवासी हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव मंगलवार को एक मुकदमे की तारीख करके गांव के ही कर्रू के साथ बदायूं आया था। वह यहां से लौट रहा था। रास्ते में कर्रू डहरपुर की बाजार में रुक गया। बाइक से कमलेश गांव जा रहा था। म्याऊं रोड के पास दो बाइक पर सवार छह लोगों ने उसे गोलियों से भून दिया था। कमलेश के पिता उदयवीर की ओर से गांव के ही शिशुपाल, सेंटर सिंह, मनोज, राम सिंह, देवेंद्र और पुत्तन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने कमलेश यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ दातागंज श्योराज सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें