फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग कांड में एक  विवेचक से जिरह पूरी

Tue, 29 Nov 2016 11:02 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूसरे विवेचक से तीन दिसंबर को होगी जिरह
 मूसाझाग में किशोरी से गैंगरेप मामले की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार पांडेय ने दूसरे विवेचक यशवीर सिंह से जिरह के लिए तीन दिसंबर तय की है। एक विवेचक अशोक कुमार से मंगलवार को जिरह पूरी हो गई। मामले में पीड़िता और गवाहों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने 31 दिसंबर 2014 की रात एक 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ थाने में सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों सिपाहियों को जेल भेजने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। पीड़िता, उसके परिवार और गवाहों के बयान दर्ज हो चुके थे। विवेचकों से जिरह बाकी थीं। सोमवार और मंगलवार को विवेचक अशोक कुमार से आरोपी पक्ष के वकील ने जिरह की। दूसरे विवेचक यशवीर सिंह से जिरह बाकी है। इसके लिए कोर्ट ने तीन दिसंबर तय की है। आरोपी दोनों बर्खास्त सिपाही अब तक जेल में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें