-पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों संग बैठक
पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन विजय प्रकाश ने जिले के पुलिस अधिकारियों को छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेने केे साथ ही जिले में अवैध बूचड़खाने चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बुधवार शाम को यहां पुलिस लाइन में जिले की सभी कोतवाली के प्रभारियों और थानाध्यक्षों के साथ बैठक में बोले कि गोकशी कहीं नहीं होनी चाहिए। कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के बंदोबस्त करने को भी आईजी ने कहा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, एसपीआरए संजय राय, सीओ सिटी अभिषेक यादव भी मौजूद रहे। वहीं, पुलिस ने एंटी रोमियो स्कवायड का गठन किया है।