फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में फिर दिखे बदमाश, फायरिंग कर खदेड़ा

Sun, 10 Sep 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार रात अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती के पास बदमाशों की भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश भी की। हवाई फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया गया। इससे देर रात तक मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बना रहा।      
विज्ञापन

मामला रात करीब एक बजे का है। बरेली-मथुरा हाइवे स्थित संजरपुर बाइपास पर एक कार आकर रुकी। कार से निकले दो युवक नई बस्ती में घूमने लगे। किसी राहगीर की नजर उन पर पड़ी तो वे आगे बढ़ गए। राहगीर के शोर मचाने पर लोग भी जाग गए। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर कार की घेराबंदी करने की कोशिश की। बताते हैं कि जो दो युवक घूम रहे थे, उनमें से एक के पास तमंचा था। अनहोनी से आशंकित दो गृहस्वामियों ने छतों से मोर्चा संभालकर हवाई फायर कर दिए। बदमाशों को हालांकि खदेड़ दिया गया लेकिन भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में कछला रोड पर छानबीन की। बता दें कि इससे तीन दिन पहले मानकपुर मोड़ के पास लोगों ने बदमाशों को देखा। बदमाश खाद बिक्री केंद्र तक पहुंच गए। उस वक्त भी जाग होने पर बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे पाए। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बदमाश कोई बड़ी घटना करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें