फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा शराब पीने से अधेड़ ने दम तोड़ा

Thu, 11 Feb 2016 12:02 AM IST
दातागंज, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा शराब पीने से रुखसार नाम के अधेड़ की मौत हो गई। चर्चा है कि उसकी कच्ची शराब पी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली के गांव भटौली निवासी रुखसार (45) शराब पीने का आदी थी। मंगलवार को वह कोतवाली के गांव गढ़ा में अपनी बहन के घर गया था। बुधवार को रुखसार ने अपने बहनोई नन्हे के साथ शराब पी। दोनों दिन भर शराब पीते रहे। शाम को रुखसार की मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इलाके में चर्चा है कि रुखसार ने कच्ची शराब पी थी। इससे उसकी मौत हुई है। हालांकि रुखसार के पास से देशी शराब का एक पौव्वा मिलने की बात कही जा रही है।

वर्जन-
पड़ताल में पता चला है कि रुखसार शराब पीने का आदी था। बुधवार को उसने ज्यादा शराब पी ली। इससे उसकी मौत हुई है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद सामने आ सकेगी। परिवार वालों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।-बृजेश यादव, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन







बंदूक और 70 लीटर शराब समेत एक पकड़ा
दातागंज। कोतवाली पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त छापामारी कर क्षेत्र के गांव अमरौली से वागेश नाम के युवक को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी बंदूक और दो कारतूस भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि वागेश कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करता था। मुखबिर की सूचना पर उसको दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें