फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पिता व चचेरे भाई पर केस

Thu, 11 Feb 2016 12:02 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि मंगलवार देर शाम सम्हरिया गांव निवासी सुनील वर्मा (28) भुल्लुर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह एनटीपीसी में कार्य करके घर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया था और परिवारीजनों से जानकारी भी प्राप्त की थी। साथ ही घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए थे। इस बीच बुधवार सुबह मृतक की पत्नी मालती देवी ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि उसके पति की हत्या पिता व चचेरे भाई ने की है। कहा गया कि सुनील के पिता की पत्नी का निधन उस समय हुआ था जब उनके पति मात्र तीन माह के थे। उस समय उनके पिता का एक महिला से संबंध हो गया था।
विज्ञापन


बाद में जब सुनील का उसके साथ विवाह हुआ तो वे दोनों सम्हरिया में अलग घर में रहने लगे। यह बात उनके चचेरे भाई अनिल वर्मा को ठीक नहीं लगी। कारण यह कि अनिल व ससुर भुल्लूर एक साथ ही रहते थे। भुल्लुर के खाते में लगभग 9 लाख रुपये की धनराशि है जिसमें से कुछ धनराशि उसने हासिल कर ली थी।

साथ ही संपत्ति भी वह हड़पना चाहता था। न जाने क्यों भुल्लुर भी सुनील को पसंद नहीं करता था। इसी के चलते सुनील के पिता भुल्लुर व उनके चचेरे भाई अनिल ने उनके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें