फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो              बदायूं।
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने बेटे के साथ बसतरा गांव गया था व्यापारी
विज्ञापन

 बसतरां गांव में एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी पर नशे में धुत युवक ने एक किराना व्यापारी को गोली मार दी। आननफानन में गांव वाले घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी, एसओ सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी फरार है। 
मूल रूप से थाना सिविल लाइंस के बसतरा गांव का रहने वाला 45 वर्षीय इकरार बेग इन दिनों परिवार के साथ कोतवाली के कबूलपुरा में रहता था। रविवार सुबह इकरार बेटे साकिब के साथ बाइक से अपने गांव कल्लू के बेटे भगवान सिंह की शादी में शामिल होने गया था। गांव का पप्पू भी इसी समारोह में शामिल था। मृतक के बेटे साकिब ने बताया कि दोपहर तीन बजे खाना खाने के बाद शराब के नशे में पप्पू उसके पिता इकरार से गाली गलौज कर रहा था, आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर पप्पू ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली इकरार बेग के पेट में लगी। अस्पताल पहुंचने के पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी शाहीन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं शादी वाले घर में मातम छा गया। फिलहाल परिवार वालों ने आरोपी से किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुरानी रंजिश सामने नहीं आई है, परिवार वालों की तहरीर पर पप्पू के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ है। हमलावर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
- अभिषेक यादव, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें