फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे डॉक्टर

Thu, 15 Jan 2015 07:18 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग थाने में नाबालिग से गैंगरेप मामले की न्यायिक जांच कर रहे एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार शुक्रवार को नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज करेंगे। बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

शासन ने मंगलवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह को मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया था। इस पर एसएसपी ने जिलाजज डीके नैनवाल से न्यायिक जांच का अनुरोध किया। जिला जज ने एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। एसीजेएम द्वितीय ने बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए थे।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला महिला अस्पताल में डॉ. रेखा रानी, डॉ. कमला मिश्रा और डॉ. बीना अग्रवाल के पैनल ने किया था। इन डॉक्टर्स को भी बयान दर्ज करने के लिए 16 जनवरी को बुलाया गया है। शुक्रवार को पैनल के डॉक्टर्स के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें