फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बिसौली, वजीरगंज और इस्लामनगर में हुए हादसे
विज्ञापन

इस्लामनगर में बस-ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत
जिले में अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। सड़क हादसे इस्लामनगर, बिसौली और वजीरगंज में हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में बिल्सी राड स्थित गांव सरसौरा के पास बस और ट्रैैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हादसा शुक्रवार रात हुआ। उघैती थाने के गांव सराय साभल निवासी करन पाल (48), सुंदर (50) पुत्र कोमिल और बबलू ट्रैक्टर से जा रहे थे। चरसौरा गांव के पास उनके ट्रैक्टर को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जबरदस्त हादसे में करनपाल और सुंदर की मौके पर मौत हो गई। बबलू गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन

वजीरगंज। कस्बे में बदायूं रोड पर बाइक सवार दो लोग आलू से भरी ट्रॉली में पीछे से घुस गए। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसा शनिवार शाम हुआ। सिविल लाइंस थाने के गांव बदरपुर निवासी अनिल (27) पुत्र मोरपाल और अशोक (45) पुत्र ईश्वरी बाइक से जा रहे थे। रास्ते में रेहड़िया गांव के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में अशोक की मौके पर मौत हो गई और अनिल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में अतरपुरा-परसिया रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। अतरपुर गांव निवासी आगेश (18) पुत्र लालाराम बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आगेश की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक चालक मय वाहन के मौके से भाग निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें