फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ी मिली  अज्ञात महिला की मौत

Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल कर भिजवाया था अस्पताल
बाइक फिसलने से तीन युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
 सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ी मिली अज्ञात महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दमतोड़ दिया। कछला चौकी पुलिस को वह बेहोशी की हालत में मिली थी। मृतका अपना नाम और पता भी नहीं बता पाई। देर रात तक उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई।
मामला शनिवार अपराह़्न करीब चार बजे का है। बरेली-मथुरा हाइवे पर कछला के समीप सड़क किनारे बेहोश पड़ी महिला को देख राहगीरों ने कछला चौकी पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस कर्मी मौके पर भी पहुंचे लेकिन वह बोल नहीं पा रही थी। उसके सिर में चोट और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस का कॉल कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि इलाज शुरू होते वक्त ही महिला ने दमतोड़ दिया। मृतका करीब 55 साल की थी।  पुलिस ने शिनाख्त कराने की नीयत से कई लोगों को अस्पताल भी बुलाया लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बमनौसी रोड पर कोतवाली क्षेत्र में गांव में पटपरागंज के पास तेज रफ्तार बाइक फिसल जाने से अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ग्योती धर्मपुर निवासी राजीव, कादरचौक के गांव बमनौसी का चोबसिंह और कासगंज में सोरों के मोहल्ला बजरिया निवासी सुनील घायल हो गए। तीनों करीब 20-22 साल के हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वह मिहौना गांव स्थित रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें