फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ी दो की हालत 

Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से बीमार सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। होली के दिन दोपहर में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत के बाद गंभीर जिन तीन लोगों को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इनमें से दो की हालत शनिवार को फिर बिगड़ गई। उन्हें पहले सीएचसी ले जाया गया और बाद में एक बार फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में राजू सिंह व झिनकान उर्फ महावीर कहार की गुरुवार को जहरीली शराब के सेवन से मौत हो गई थी। इनके अलावा जहरीली शराब का प्रयोग करने वाले राधेश्याम, सूरज और मुन्नू नामक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उल्टी के बाद इन तीनो की हालत में सुधार को देखते हुए उसी दिन डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। इनमें से दो सूरज और मुन्नू की हालत शनिवार की दोपहर फिर बिगड़ गई। उन्हें घर के लोगों ने तत्काल सीएचसी सांऊघाट ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उन दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फंस गए चौकी प्रभारी व सिपाही
इस मामले में चौकी प्रभारी हड़िया और बीट सिपाही बलि का बकरा गन गए। आपसी रंजिश के इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद काफी हद तक स्थितियां स्पष्ट हो चुकी हैं। आरोपी पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ हे। इसके बाद भी चौकी प्रभारी हड़िया राकेश कुमार मिश्र और सिपाही राजेंद्र यादव का निलंबन चर्चा का विषय है। इसे लेकर शनिवार को एसपी ऑफिस में तमाम पुलिसकर्मी चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें