फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Fri, 31 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला पश्चिम निवासी लड्डन खां पुत्र अहमद खां ने बुधवार की रात परिवार के साथ मीट खाया। गर्मी के कारण सभी छत पर सो गए। तड़के पांच बजे के करीब परिवार के सभी लोगों को उल्टी और उसके बाद बेहोशी आने लगी। इस पर कुछ पारिवारिक सदस्यों ने हल्ला मचाया। इस पर पड़ोस के कुछ लोग उनके घर पहुंचे तो देखा परिवार के लोग बेहोश पड़े हैं। फिर अन्य लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां लड्डन खां (60), इनकी पत्नी चन्दा बेगम (55), बेटा सलीम (25), पुत्री रहमत बी (20), तालिब खान (18), सलमान खान (16), व लड्डन खां की सास मुख्तरी बेगम (70) भर्ती हुए।
विज्ञापन

इस घटना से अस्पताल में लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डॉ. फिरासत हुसैन सहित अस्पताल का स्टाफ  उपचार में लग गया। लगभग दो घंटे बाद सभी को होश आया। डॉ. फिरासत हुसैन ने फूड प्वाइजनिंग करार दिया है। कहा है कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें