पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर बता दें कि दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे हैं। इन लोगों ने चेयरमैन पक्ष पर मारपीट करने और लूटपाट का आरोप लगाया है।
पालिकाध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन के भाई गयासउद्दीन का कहना है कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे तीन लोग जब मीठा कुआ चौराहे पर पहुंचे वहां नगर पालिका का यात्री शेड बन रहा था। छह लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मजहर उर्फ बब्बू ने फायर किया और मेरे भतीजे फैसल पुत्र हाजी नूरउद्दीन और शब्बू पुत्र शाहबुद्दीन पर बंदूक की बटों से बार किया। जिससे उनके गंभीर चोटें आई हैं।
गयासउद्दीन ने मोहल्ला दहलीज निवासी अनवर पुत्र जाहिद, जुवैर पुत्र अनवर मोहल्ला रूस्तम टोला निवासी मजहर, नवेद, शादाब पुत्रगण अजहर को नामजद करते हुए व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।