फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टैंकर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारात से लौट रहे थे कार सवार बदायूं के लोग 
विज्ञापन


उझानी से एक किलोमीटर दूर गांव गंगोरा गांव के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर जायलो कार और टैंकर की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी बुलंदशहर के अनूपशहर गई बारात से लौट रहे थे। हादसा मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे हुआ। मरने वालों में चार एक ही मोहल्ले के हैं। शव जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया। मौके पर पीएसी के साथ भारी फोर्स बुलानी पड़ी। 
शहर के मोहल्ला जोगीपुरा बगिया निवासी कल्लू के बेटे शरीफ की मंगलवार को बुलंदशहर के अनूपशहर बारात गई थी। मोहल्ले के परवेज (23) पुत्र साबिर, राहुल (22) पुत्र अल्लू, भइये (24) पुत्र खलील और मुन्ना (25) पुत्र कमरुल, नदीम (26) पुत्र खलील, मोहल्ला खंडसारी निवासी अबरार (23) पुत्र अंसार, चंदौसी निवासी नसीर (25) पुत्र मजीद भी बारात में गए थे। निकाह हो जाने के बाद सभी बुलंदशहर से जायलो कार में बदायूं लौट रहे थे। कार शहर के मोहल्ला लोची नगला निवासी राजू शर्मा (28) पुत्र रामौतार शर्मा चला रहा था। रास्ते में बरेली-मथुरा हाईवे पर गंगोरा गांव के पास कार और टैंकर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कार के परखचे उड़ गए। हादसा ओवरटेक के कारण हुआ। हादसे में परवेज, राहुल, भइये, मुन्ना और कार चालक राजू की मौके पर मौत हो गई। अबरार, नसीर और नदीम घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की टीम ने कार में फंसे शव किसी तरह से बाहर निकाले। हाईवे पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। एंबुलेंस बुलाकर सबको जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल नदीम और अबरार को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद लोगों में गुस्सा आक्रोष फैल गया। मृतकों के परिजन और परिचित जिला अस्पताल में इकट्ठे हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव भी अस्पताल पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें