फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर में फायरिंग, एक मरा, छह लोग हुए घायल

Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूरो  अलापुर। 
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंजिश के चलते हुई घटना, एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट, आरोपी फरार
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अलापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के आमने-सामने आने पर सरेआम गोलियां चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस तैनात कर दी गई गई है। 
यह घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सलेमपुर गांव में हुई। यहा रहने वाले भगवानदास लोधे और बुधपाल के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। फिर दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। सरेआम फायरिंग होने से गांव में भगदड़ मच गई। डर की वजह से लोग अपने घरों में छुप गए। एक पक्ष के भगवानदास का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के बुधपाल, उसका भाई गोपाल और सुरेश और सर्वेश, जवाहर, धर्मपाल, रामसिंह नाजायज असलाह लेकर आए और गालियां देने लगे। भगवानदास के मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माने। शोर सुनकर घर में मौजूद भागवानदास का बेटा छत्रपाल, सतीश, नेत्रपाल और पुत्रवधु उर्मिला पत्नी नरेश दौड़कर दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने भी गालियां देने का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से भगवानदास के बेटे 36 वर्षीय छत्रपाल की मौके पर मौत हो। 34 वर्षीय सतीश, 30 साल का नेत्रपाल और 28 वर्षीय उर्मिला घायल हो गए। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बुधपाल, गोपाल, सुरेश, सर्वेश, जवाहर, धर्मपाल और रामसिंह के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में गोली लगने से दूसरे पक्ष के प्रकाश, सुरेश व बुधपाल भी घायल हुए हैं, जिनका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।  
विज्ञापन

इस घटना की सूचना पर एसएसपी ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है। दूसरे पक्ष की तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद फायरिंग हुई थी। मरने वाले पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
- चंद्रप्रकाश, एसएसपी
 
बकरा चोरी की थी रंजिश
अलापुर। सलेमपुर गांव के भगवानदास और बुधवाल के बीच वैसे तो रंजिश कई साल पुरानी है। मगर करीब महीने भर पहले भगवानदास के घर से बकरा चोरी होने पर और ज्यादा गहरा गई। इसका नतीजा यह हुआ कि एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग अस्पताल में हैं।
पुलिस के मुताबिक भगवानदास और बुधपाल के परिवार में आए दिन कहासुनी होती रहती थी। मनमुटाव के चलते दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना और खाना पीना बंद था। करीब एक महीने पहले भगवानदास के घर से बकरा चोरी हो गया था। भगवानदास के परिवार शक था कि बकरा बुधपाल पक्ष के लोगों चोरी किया है। तब से दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई। मंगलवार सुबह इसी को लेकर हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन

गांव में सरेआम गालियां चलने से ग्रामीण बुरी तरह सहम गए। जिसको जहां जगह मिली खुद को बचान के लिए दौड़कर छिप गया। फोन पर सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची। कहीं तब जाकर फायरिंग थकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें