फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक ने युवक को गोली मारी

Tue, 09 Feb 2016 07:57 PM IST
बिनावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना बिनावर थाने के गांव उझौली में मंगलवार दोपहर हुई। गांव के रामसिंह (40) ने प्रधानी के चुनाव में दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था। जबकि गांव का रोजगार सेवक सर्वेश उस प्रत्याशी की खिलाफत कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में रंजिश हो गई। रामसिंह मंगलवार को रोजगार सेवक के घर पर उससे अपने राशन कार्ड पर हस्ताक्षर कराने गया था। रामसिंह का आरोप है कि पहले तो रोजगार सेवक सर्वेश और उसके भाई राजेश ने उसको गालियां दीं। जब विरोध किया तो रोजगार सेवक सर्वेश ने रामसिंह पर फायर कर दिया। एक गोली रामसिंह की जांच में लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने सर्वेश और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक सर्वेश और रामसिंह के बीच पंचायत चुनाव से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। -यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें