कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
थाना फैजगंज बेहटा के गांव जगत पीपरी के कोटेदार रफीक अहमद के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 3/7 का मुकदमा दर्ज किया है। गांव के ही जहीर खान ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
जगत पीपरी गांव के जहीर खान ने मुंसिफ मजिस्ट्रेट बिसौली की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि गांव का कोटेदार राशन की ब्लैक करता है। इसके साथ ही तय कीमत से ज्यादा पर राशन वितरण करता है। 19 मई को वह कोटेदार की दुकान से अपना राशन लेने गया तो कोटेदार ने उसे धमकी दी और धक्का देकर भगा दिया। कोर्ट ने फैजगंज बेहटा पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।