फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर  पांच लाख का माल लूटा

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर  पांच लाख का माल लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा के गांव राजा की सीकरी में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
 थाना फैजगंज बेहटा के गांव राजा की सीकरी में आठ-दस सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार रात हरप्रसाद शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने नगदी, जेवर और मेंथा आयल समेत करीब पांच लाख रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर हरप्रसाद शर्मा, उनके भाई भीमसेन और बेटे पुष्पेंद्र को पीटा। खबर मिलने के बाद पुलिस पांच घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 
फैजगंज बेहटा थाने के गांव राजा की सीकरी निवासी हरप्रसाद शर्मा अपने भाई भीमसेन के साथ रहते हैं। भीमसेन के कोई संतान नहीं है। सोमवार रात दोनों परिवार घर में सोए हुए थे। रात में करीब एक बजे छत के रास्ते आठ-दस बदमाश उनके घर में घुस आए। आहट होने पर हर प्रसाद का बेटा पुष्पेंद्र जाग गया। एक बदमाश ने उसके सीने पर बंदूक तान कर खामोश रहने की हिदायत दी। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को बदमाशों ने हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर कमरे में बंद कर दिया। तीन बदमाश बंदूकें लेकर मकान की छत पर पहरेदारी करते रहे।
विज्ञापन

घर में मौजूद बदमाशों ने हर प्रसाद की पत्नी नन्ही देवी से संदूकों और कमरों की चाबियां लेने के बाद पूरा घर खंगाला। यहां से बदमाश 50 हजार रुपये नगद, 90 किलो मेंथा आयल और जेवर आदि समेत करीब पांच लाख रुपये का माल लूट ले गए। बदमाशों के भागने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी आ गए। रात में करीब तीन बजे फोन पर पुलिस को खबर दी गई, लेकिन पुलिस पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
-----
एक नकाबपोश के इशारे पर काम कर रहे थे बदमाश
आसफपुर। हर प्रसाद के परिवार वालों की मानें तो बदमाशों में एक नकाबपोश भी था। इसी बदमाश के इशारे पर बाकी के बदमाश काम कर रहे थे। अगर बदमाश उनके सामने आते हैं तो वह पहचान सकते हैं। अब सवाल यह भी उठता है कि सिर्फ एक बदमाश ने ही चेहरा क्यों छिपाया था। कहा यह भी जा रहा है कि छेहरा छिपाने वाला बदमाश स्थानीय हो सकता है। जबकि उसके साथी बाहरी। सच क्या है यह तो जांच का विषय है। 
-----
मारपीट में बंदूक की चिप मौके पर छूटी
आसफपुर। मारपीट के दौरान बदमाशों की एक बंदूक की चिप भी मौके पर छूट गई है। इस पर नंबर भी पड़ा हुआ है। यह बंदूक का वह पुर्जा होता है, जो बट और नाल को आपस में जोड़ता है। घटना के खुलासे में बंदूक का यह पुर्जा भी अहम हो सकता है। अगर बंदूक लाइसेंसी रही होगी तो बदमाशों को आसानी से ट्रेस किया जा सकता है। 
विज्ञापन

-----
घटना के बारे में जानकारी मिली है। मामले में पड़ताल की जार ही है। फैजगंज थाना पुलिस को जल्द वर्क आउट का निर्देश दिया गया है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कुछ बदमाश स्थानीय हो सकते हैं।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें