फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खड़े ट्रक में घुसी,  ट्रक क्लीनर की मौत

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार सवार दो लोग गंभीर, इलाज को बरेली भेजे गए
 सोमवार की शाम हाईवे पर ग्राम सोही एवं धर्मपुर के बीच साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक वेगनआर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे ट्रक के पीछे से उतर रहा क्लीनर बुरी तरह जख्मी हो गया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बरेली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पथिक चौक, बदायूं निवासी अशोक धींगड़ा अपनी वेगनआर गाड़ी से बिसौली से बदायूं बापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर बदायूं का ही दिनेश चला रहा था। ग्राम सोही तथा धर्मपुर के बीच अचानक रोड पर आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। उस समय ट्रक का क्लीनर निवासी ग्राम अलीपुर भूड़ थाना सैदनगली अमरोहा मकसूद पुत्र शब्बीर ट्रक पर त्रिपाल डालकर नीचे उतर रहा था। कार के ट्रक में घुसते ही वह उसकी चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। कार में सवार अशोक धींगड़ा और उनका ड्राईवर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक तथा कार में फंसे घायलों को लोगों की मदद से निकलवाकर तुरंत उपचार के लिए बदायूं भेजा। गंभीर रूप से घायल क्लीनर मकसूद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि दोनों कार सवारों को उनकी गंभीर हालत देखते हुए परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए जहां अभी भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने मृतक मकसूद की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें