सहसवान में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा
महिला का पति दिल्ली में रहकर करता है नौकरी
नगर के एक मोहल्ले में एक पड़ोसी युवक घर में घुस गया और तमंचा के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मंगलवार को उसका मेडिकल नहीं हो सका। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है। आरोपी अभी फरार है।
सहसवान कस्बे के एक मोहल्ले की 32 वर्षीय महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। सोमवार रात वह महिला घर में अपने दो बच्चों के साथ थी। उसका आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला बिट्टन तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया। उसके सीने पर तमंचा रखने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला कोतवाली पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज गया है। बुधवार को उसका मेडिकल परीक्षण होगा।
-----
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।-कश्मीर सिंह यादव, प्रभारी कोतवाल सहसवान