फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रसीद देकर विद्युत कर्मी ने ठग लिए 28 हजार

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अप्रैल में की थी ठगी, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की
 बिजली बिल जमा करने के बाद पर फर्जी रसीद देकर ठगी करने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारी के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी बदायूं में तैनात है। उसके खिलाफ ठगी के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग का निवासी रामसेवक बिजली विभाग में है। उसकी तैनाती शहर में है। क्षेत्र के गांव थल्लिया निवासी रामचंद्र से उसने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 28 हजार रुपये लिए थे। रामचंद्र को फर्जी रसीद भी दे दी। इसके बाद जब रामचंद्र के पास एक लाख रुपये का बिल आया तो उसे ठगी के बारे में पता लगा। रसीद की पड़ताल की तो पता लगा कि यह फर्जी है। रामसेवक से रुपये मांगे तो उसने धमका दिया। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद रामचंद्र एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रामसेवक के खिलाफ ठगी के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें