फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटा, बाल भी काटे  

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के हकीमपुर गांव में जमीनी संबंधी विवाद में रविवार को कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई की। इस दौरान उसका बाल काट दिया गया। पीड़ित कटे बाल लेकर थाने पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित सुभाष सिंह का आरोप था कि उनके गांव का एक शख्स कुछ दिनों पहले फर्जी कागजात के सहारे उनकी जमीन को बैनामा करा लिया। तभी से उस भूमि को लेकर उनसे और उस शख्स से विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर सुबह सुभाष सिंह और विपक्षी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप था कि कहासुनी के बीच ही विपक्षी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुभाष सिंह को मारने पीटने लगे। इसी बीच हाथ में कैंची लिए विपक्षी ने सुभाष सिंह के बढे़ हुए बाल को काट दिया। गांव के लोग शोर सुनकर पहुंचे और बीच बचाव किए। उसके बाद लोग वहां से भागे। 

हाथ में कटे हुए बाल को लेकर पीड़ित थाने पर पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वैसे दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद चलने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद जैसी स्थिति होगी आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें