फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन को बंधक  बना छोटी से गैैंगरेप

Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
गांव के रास्ते पैदल ही एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहीं दो सगी बहनों को हथियार बंद छह लोगों ने अगवा कर लिया। बड़ी बहन को बांध कर बाजरे के खेत में डाल दिया और छोटी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को बुधवार को मेडिकल के लिए भेजा गया। वारदात तीन अक्तूबर की शाम छह बजे हुई। सभी आरोपी अभी फरार हैं। सहसवान क्षेत्र के एक गांव की दो बहनें जिनमें एक की उम्र 20 और एक की 15 साल है। कुर्बानपुर गांव में हो रही शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को घर से निकली थीं। आरोप है कि रास्ते में नवाबगंज-कुर्बानपुर गांव के बीच हथियारबंद छह लोगों ने दोनों को अगवा कर लिया। खींच कर बाजरे के एक खेत में ले गए। वहां बड़ी बहन को रस्सी से बांधकर डाल दिया। छोटी बहन को सभी ने हवस का शिकार बनाया। बाद में ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद घर पहुंच कर दोनों ने परिवार वालों को आपबीती बताई। लड़कियों का चाचा मंगलवार सुबह इनको लेकर सहसवान कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसएसपी सुनील सक्सेना से मिले। एसएसपी ने एसपी देहात संजय राय और सीओ सहसवान केके सरोज को जांच के आदेश दिए। दोनों अधिकारियों ने मंगलवार शाम को घटनास्थल का मौका मुआयना कर लड़कियों से बात की। मंगलवार देर रात रात सहसवान पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी अतीक, अच्छन, पुत्तन, मुसब्बिर और पप्पू को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
पीड़िता जो आरोप लगा रही थी और उसकी जो तहरीर मिली, उस आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद काफी चीजें साफ हो जाएंगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सच क्या है? यह विवेचना में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें