फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसरीन के पिता समेत आठ लोगों पर मुकदमा

Tue, 19 Jul 2016 11:42 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की दे रहे थे धमकी
 थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के पास ढाई महीने पहले युवती की लाश मिली थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। बाद में शव की शिनाख्त नसरीन पुत्री बुंदू निवासी कसाईबाड़ा चंदौसी के रूप में हुई। परिवार वाले शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद शव भी साथ में ले गए थे। 
विज्ञापन

एसओजी वर्क आउट में लगी हुई थी। शनिवार को एसओजी ने नसरीन को उत्तराखंड के खटीमा से उसके प्रेमी अरुण सक्सेना के साथ बरामद कर लिया था। नसरीन के पिता बुंदू खां ने सैदपुर निवासी रिश्तेदार मोहम्मद अयूब पर नसरीन की हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया था। नसरीन जीवित बरामद होने के बाद मोहम्मद अयूब ने नसरीन के पिता समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि यह लोग उससे रुपये मांग रहे थे। रुपये न मिलने पर नसरीन की हत्या के मामले में उसे जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें